[ad_1]
अंबाला। त्योहार पर भीड़ प्रबंधन के लिए रेलवे कड़े फैसले ले सकता है। रेलवे स्टेशन पर अत्यधिक भीड़ हुई तो रेलवे का वाणिज्य विभाग प्लेटफार्म टिकट का पांच गुना शुल्क वसूल सकता हैए यानि 10 रुपये की टिकट के 50 रुपये तक वसूले जा सकते हैं। ऐसा निर्णय रेलवे अधिकारी उस ही स्थिति में लेंगे जब स्टेशन पर क्षमता से अधिक भीड़ हो।
अधिकारियों का तर्क है कि रेलवे स्टेशन पर भगदड़ या कोई हादसा न हो इसलिए यह निर्णय भीड़ प्रबंधन के लिए लिया जा सकता है। इस संबंध में रेलवे ने निर्णय लेने की डीआरएम को शक्ति दी है। हालांकि अधिक भीड़ होने पर प्लेटफार्म टिकट की बिक्री भी बंद की जा सकती है।
भीड़ प्रबंधन को लेकर डीआरएम ने वाणिज्य प्रबंधक सहित सुरक्षा आयुक्त से 10 बिंदुओं पर तैयारियों को लेकर रिपोर्ट मांगी है, इसमें अधिकारियों की स्टेशन पर तैनाती, टिकट चेकिंग स्टाफ और आरपीएफ कर्मचारियों को बढ़ाना, रेलवे परिसर में टेंट लगाने आदि से जुड़े बिंदु शामिल हैं।
प्लेटफार्म पर पटरी से पहले लगाई जाएंगी रस्सियां : आगामी त्योहारों को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा तय की जा रही है, इसमें यात्रियों की निकासी के स्थान और उन्हें चढ़ाने के लिए भीड़भाड़ वाले प्लेटफार्माें पर अतिरिक्त कर्मचारियों सहित रस्सी आदि लगाने के निर्देश दिए गए हैं। रेलवे स्टेशन परिसर में टेंट लगाने, यात्रियों के लिए पानी की सुविधा उपलब्ध करवाने और शिकायत केंद्र स्थापित करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
अंतिम क्षण में नहीं बदलेगा प्लेटफार्म : रेलवे ने अंतिम क्षण में ट्रेन का प्लेटफार्म न बदलने के विशेष निर्देश दिए हैं क्योंकि इस दौरान भगदड़ मच सकती है और हालात बेकाबू हो सकते हैं। इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त टिकट काउंटर खोलने, विशेष ट्रेनों के संचालन की जानकारी, प्लेटफार्मों पर आने वाली ट्रेनों की लगातार उद्धोषणा करने के निर्देश दिए हैं, इसके अलावा बच्चों, महिलाओं, दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों की तरफ भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।
[ad_2]
Source link

