[ad_1]
अंबाला सिटी। अंबाला जिले की चारों विधानसभा सीटों पर शनिवार को मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस दौरान सभी सीटों पर मतदाताओं ने रोचक मुकाबले को अपने वोट से प्रदर्शित किया है। पिछले दो विधानसभा चुनावों से तुलना करें तो इस बार अंबाला कैंट व अंबाला शहर में जहां वोटिंग का वर्ष 2014 के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाए तो वहीं 2019 के रिकाॅर्ड को दोनों सीटों के मतदाताओं ने तोड़ दिया है।
अंबाला कैंट में इस बार 64.1 फीसद मतदान हुआ है, जोकि 2014 में 61.84 फीसद था। इस बार तीन फीसद ज्यादा मतदान हुआ। वहीं, अंबाला सिटी सीट पर भी पिछले विधानसभा चुनाव का रिकॉर्ड टूटा है। यहां वर्ष 2019 में 60.50 फीसद मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था, जोकि इस बार के विधानसभा चुनाव में बढ़कर 62.9 फीसद पर पहुंच गया। यहां पर भी दो फीसद की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसी प्रकार अगर नारायणगढ़ और मुलाना आरक्षित विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो पिछली दो बार की तरह ही इस बार भी मतदाताओं ने अपने मत का बखूबी प्रयोग किया है।
नारायणगढ़ में इस बार 73.0 फीसद तो मुलाना आरक्षित सीट पर 70.7 फीसद मतदान हुआ है, हालांकि पिछले दो चुनाव के मुकाबले इन दोनों सीटों पर मतदान फीसद में कुछ कमी भी देखी गई है। अगर मौजूदा विधायकों की सीट के हिसाब से विश्लेषण करें तो जिला में नारायणगढ़ और मुलाना दो सीटों पर कांग्रेस के विधायक थे, यहां पर सर्वाधिक मतदान हुआ है। वहीं, जिन सीटों पर भाजपा के विधायक थे, अंबाला शहर और अंबाला कैंट वहां पर कांग्रेस की सीटों के मुकाबले कम मतदान हुआ है, हालांकि अंबाला कैंट व अंबाला शहर में मतदान का पिछला ग्राफ उठाकर देखें तो यहां लगभग इतना ही मतदान रहता है। वर्ष 2014 में इन दोनों सीटों पर मतदान फीसद 70 प्रतिशत तक पहुंच गया था।
2014 व 2019 में इतना रहा मतदान फीसद
विधानसभा 2014 2019 फीसदी में 2024
अंबाला शहर 70.65 60.50 62.9
अंबाला छावनी 72.63 61.84 64.1
नारायणगढ़ 82.97 74.21 73.0
मुलाना 79.39 71.90 70.7
इन पार्टियों का रहा है दबदबा
-अंबाला शहर पर अखिल भारतीय जनसंघ 1, जनता पार्टी 1, भाजपा 6, कांग्रेस 5।
-अंबाला छावनी में कांग्रेस 5, भाजपा 5, भारतीय जनसंघ 1, जनता पार्टी 1, निर्दलीय दो।
-नारायणगढ़ में कांग्रेस 6, जनता पार्टी 1, बहुजन समाज पार्टी 1, हरियाणा विकास पार्टी 1, इनेलो 1, भाजपा 1, निर्दलीय 2।
-मुलाना आरक्षित सीट पर कांग्रेस 5, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया 1, जनता पार्टी 1, निर्दलीय 1, भाजपा 2, समता पार्टी 1, इनेलो 2।
[ad_2]
Source link



