Ambala News: बॉक्सिंग में तनवी ने जीता रजत पदक Latest Haryana News

[ad_1]


बहादुरगढ़ में हुई 4वीं सब जूनियर बॉ​क्सिंग चैंपियन​शिप में रजत पदक हासिल करने पर अंबाला कैंट के



संवाद न्यूज एजेंसी


Trending Videos

अंबाला। बहादुरगढ़ में 27 से 31 मार्च तक आयोजित हुई चौथी सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अंबाला की तनवी ने रजत पदक हासिल किया है। ब्राह्मण माजरा गांव निवासी तनवी ने यह पदक 33 किलोग्राम भार में हासिल किया। प्रतियोगिता में अंबाला से 30 लड़के व लड़कियों ने हिस्सा लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया था। इनमें से केवल तनवी ने पदक हासिल किया। अंबाला लौटने पर कैंट के एसडी कॉलेज स्थित बॉक्सिंग रिंग में कोच नीरज सहित अन्य खिलाड़ियों ने तनवी का स्वागत किया

पहली बार में झटका पदक

बॉक्सिंग कोच नीरज ने बताया कि तनवी तीन बहनें व दो भाई हैं। पिता ऑटो चलाकर परिवार का गुजर बसर करते हैं। तनवी ने दो साल पहले ही अंबाला कैंट के एसडी कॉलेज में बॉक्सिंग शुरू की थी। पहली बार में ही तनवी ने इस स्टेट चैंपियनशिप में पदक हासिल किया। बेहतरीन प्रदर्शन के बाद तनवी ने खेल प्रतियोगिताओं की तैयारी शुरू कर दी है।

[ad_2]

Source link