Ambala News: बैसाखी की खुशी में किया भांगड़ा तो मेधावियों का मिला सम्मान Latest Haryana News

[ad_1]


अंबाला के पुलिस डीएवी रिवरसाइड स्कूल में कार्यक्रम के दौरान मौजूद प्राचार्य, स्टाफ व छात्र। प्र
– फोटो : akhnoor news



अंबाला। डीएवी पब्लिक स्कूल रिवरसाइड में बैसाखी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सूर्या सदन द्वारा आयोजित विशेष सभा में छात्रों ने मधुर समूहगान और प्रभावशाली भाषणों से पर्व के ऐतिहासिक महत्व को साझा किया। पंजाबी लोकगीतों पर विद्यार्थियों के जोशीले भांगड़ा नृत्य ने समा बांध दिया। इस अवसर पर प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया। ओलंपियाड विजेताओं को मेडल दिए गए, वहीं जूनियर एडिटर प्रतियोगिता में अंबाला में द्वितीय रही शिरीन और स्कूल टॉपर वर्णिका को प्रमाणपत्र सौंपे गए। प्रधानाचार्य डॉ. सीमा दत्त ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि त्योहार हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत और अनुशासन के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।


Trending Videos

[ad_2]

Source link