Ambala News: बीएससी नर्सिंग नए सत्र से अब नीट परीक्षा प्रवेश का बन सकती है आधार Latest Haryana News

[ad_1]

अंबाला। सरकार ने फैसला किया है कि सत्र 2026–27 के लिए बीएससी नर्सिंग, फिजियोथेरेपी और पैरामेडिकल स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एडमिशन के लिए नीट (यूजी)-2026 पास करना अनिवार्य होगा। जीएमएन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने बताया की हरियाणा सरकार के चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशक ने यह सूचना जारी की है। सूचना का उद्देश्य है कि राज्य सरकार नर्सिंग, फिजियोथेरेपी और पैरामेडिकल के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट (यूजी)-2026 की मेरिट के आधार पर विचार कर रही है।

Trending Videos

सत्र 2026–27 के लिए अगर कोई छात्र-छात्रा इन कोर्सेज में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो उनको नीट परीक्षा देनी होगी। नीट (यूजी)–2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम 8 तिथि मार्च, 2026 है। आवेदन एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट https:/neet.nta.nic.in पर कर सकते हैं। प्राचार्य ने विद्यार्थियों से कहा कि वह नीट (यूजी)–2026 से संबंधित अपडेट के लिए वेबसाइट https://neet.nta.nic.इन, हरियाणा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग: https://dmer.haryana.gov.in, पं. बीडी शर्मा यूएचएस, रोहतक: https://uhsr.ac.in. पर निरंतर देखें। नीट परीक्षा के लिए पात्रता शर्तों के अनुसार छात्रों को 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषयों में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक, आरक्षित वर्ग के लिए 40 प्रतिशत के साथ पास होना चाहिए। आयु 17 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। यह बदलाव 2026-27 के अकादमिक सत्र से लागू हो सकता है। इसलिए, अगर कोई छात्र-छात्रा इन कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो उनको नीट परीक्षा की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।

[ad_2]

Source link