[ad_1]
संवाद न्यूज एजेंसी
जलबेड़ा। अतिवृष्टि से फसलों के नुकसान की गिरदावरी का कार्य पूरा हो चुका है। अब सरकार किसानों को जल्द नुकसान की भरपाई करेगी। इसके लिए सरकार ने आंकड़े जारी किए हैं। जिसमें बारिश से जिले में 415 एकड़ भूमि (25 से 100 प्रतिशत तक नुकसान वाली) पर किसानों की फसलों में नुकसान निकलकर आया है। इसमें अलग-अलग प्रतिशत के हिसाब से नुकसान का आकलन किया गया। वहीं नुकसान के लिए सरकार 46.03 लाख रुपये की मुआवजा राशि जारी करेगी। सरकार के द्वारा जारी किए आंकड़ों पर गौर करें तो जिला में मेरी फसल मेरा ब्योरा पाेर्टल पर 289 किसानों ने 2024 एकड़ भूमि का पंजीकरण कराया था। जिसमें शून्य से 25 प्रतिशत तक 1391 एकड़, 25 से 33 प्रतिशत नुकसान की श्रेणी में 24 एकड़, 33 से 50 प्रतिशत नुकसान 109 एकड़, 50 से 75 प्रतिशत नुकसान 175 एकड़ भूमि पर हुआ। जबकि 75 से 100 प्रतिशत नुकसान 106 एकड़ भूमि पर दर्शाया गया है।
इस श्रेणी में नुकसान का मिलेगा मुआवजा
नुकसान का प्रतिशत- मुआवजा धनराशि
25 से 33 प्रतिशत- 2,13,341
33 से 50 प्रतिशत- 9,22,386
50 से 75 प्रतिशत- 19,81,857
75 से 100 प्रतिशत- 14,86,170
[ad_2]
Source link


