in

Ambala News: बारिश से जलभराव, लोग परेशान Latest Haryana News

Ambala News: बारिश से जलभराव, लोग परेशान Latest Haryana News

[ad_1]

#

शहर के रामबाग रोड पर बारिश से हुआ जलभराव।

अंबाला सिटी। बारिश से शहर में जलभराव हो गया। पहले भी शहर में एक दिन की बारिश में जलभराव हो जाता है। रविवार सुबह जलभराव होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ी। शहर के नदी मोहल्ला, अग्रसेन चौक, रामबाग रोड, जंडली पुल और सेक्टरों में जलभराव हो गया। शनिवार-रविवार की रात और रविवार दिन में बारिश हुई।

Trending Videos

#

इस वजह से बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई। वहीं, बारिश के कारण कई सड़कों में गड्ढे भी हो गए, क्योंकि इन गड्ढों में कुछ दिनों पहले मिट्टी और गटका डाला गया था। बारिश की वजह से दोबारा से यह गड्ढे खाली हो गए। रविवार शाम को भी कई जगहों पर बारिश हुई। रविवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटे में 34.2 मिलीमीटर बारिश हुई। 17 सितंबर तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 17 सितंबर तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान मानसून ट्रफ सामान्य स्थिति पर उत्तर की तरफ बने रहने और अरब सागर से नमी वाली हवाएं आने की संभावना से राज्य में मानसूनी हवाओं की सक्रियता में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। जिससे राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियों में फिर से वृद्धि हो सकती है। राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बीच-बीच में हवाएं व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बन रही है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की आशंका है।

[ad_2]

Source link

Ambala News: नागरिक अस्पताल के सामने हाइवे पर कट बंद Latest Haryana News

Ambala News: नागरिक अस्पताल के सामने हाइवे पर कट बंद Latest Haryana News

Ambala News: नारायणगढ़ को चिकित्सकों की जरूरत, टूटी पड़ी सड़क Latest Haryana News

Ambala News: नारायणगढ़ को चिकित्सकों की जरूरत, टूटी पड़ी सड़क Latest Haryana News