[ad_1]
{“_id”:”69a5e48a00236071550c7b75″,”slug”:”havan-performed-on-falgun-purnima-ambala-news-c-36-1-amb1002-159128-2026-03-03″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ambala News: फाल्गुन पूर्णिमा पर किया हवन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
अंबाला। छावनी के एकता विहार स्थित श्री शिव कुटीर मंदिर में सोमवार को पूजा व हवन आयोजित हुआ। पंडित सतीश शांडिल्य ने पूजा की। मंत्रों से लक्ष्मी और श्री विष्णु भगवान को नमन किया गया। उन्होंने कहा कि फाल्गुन पूर्णिमा के दिन कुछ विशेष उपाय करने से जीवन में शुभता और समृद्धि आती है। यदि कोई व्यक्ति इन उपायों को श्रद्धा और विश्वास के साथ करता है तो सकारात्मक परिणाम मिलता है। गंगा स्नान करें या किसी पवित्र तीर्थ में स्नान कर दान-पुण्य करें। इस दिन जो भी व्यक्ति गंगा स्नान करता है, उसे पापों से मुक्ति मिलती है। कार्यक्रम महामंडलेश्वर शिव चैतन्य की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। संवाद
[ad_2]
Source link




