[ad_1]
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कैंट के पंजाबी मोहल्ला स्थित सुदर्शन टावर्स में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। गीता गोपाल चौक के पास स्थित इस बहुमंजिला इमारत में विभिन्न फाइनेंस कंपनियों और बैंकों के कार्यालय हैं। यहां करीब 18 एसी कंप्रेसर लगे हुए हैं। चोरों ने इन कंप्रेसर से कॉपर के वायर और पाइप चोरी कर लिए। बुधवार सुबह जब स्टाफ कार्यालय पहुंचा तो एसी न चलने पर चोरी का पता चला। सुदर्शन टावर में मुथूट फिनकॉर्प, फेडबैंक फाइनेंशियल, महिंद्रा फाइनेंस और एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस जैसे बड़े संस्थानों के कार्यालय हैं।
मुथूट फिनकॉर्प के शाखा प्रबंधक राहुल अरोड़ा ने बताया कि मंगलवार रात चोरों ने परिसर में प्रवेश किया और छत पर लगे सभी कंप्रेसर के कीमती कॉपर वायर काट लिए। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने मुथूट फिनकॉर्प के शाखा प्रबंधक राहुल अरोड़ा की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
[ad_2]
Source link




