[ad_1]
– अंबाला सिटी बस अड्डा से श्रद्धालुओं को लेकर होंगी रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। पेहवा में आयोजित होने वाले चैत्र चौदस मेले के लिए राज्य परिवहन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह मेला दो दिन बाद शुरू हो रहा है जो 16 से 19 मार्च तक चलेगा। इस मेले में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए परिवहन विभाग ने विशेष बसें चलाने का निर्णय लिया है। मेले के लिए निदेशालय, राज्य परिवहन हरियाणा की ओर से 10 जिलों के महाप्रबंधकों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिसमें अंबाला, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, चंडीगढ़, कैथल, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, जींद और हिसार से विशेष बसें चलाई जाएंगी, जो श्रद्धालुओं को लेकर मेला स्थल पर पहुंचेंगी।
मुख्यालय के महाप्रबंधक नवीन कुमार को मेला नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। परिवहन विभाग की ओर से जारी आदेशों के अनुसार आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में कर्मचारी ड्यूटी करेंगे। साथ ही मेले में ड्यूटी करने वाले किसी भी कर्मचारी को ओवरटाइम नहीं दिया जाएगा।
.
पेहवा में आयोजित होने वाले चैत्र चौदस मेले के लिए अंबाला डिपो से 16 से 19 मार्च तक स्पेशल बसों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां कर ली गई हैं। यह स्पेशल बस अंबाला सिटी बस अड्डा से श्रद्धालुओं को लेकर रवाना होंगी।
– अश्वनी डोगरा, महाप्रबंधक, अंबाला डिपो
[ad_2]
Source link




