in

Ambala News: पुलिस विशेष ट्रेनिंग से साइबर अपराधियों पर कसेगी नकेल Latest Haryana News

Ambala News: पुलिस विशेष ट्रेनिंग से साइबर अपराधियों पर कसेगी नकेल Latest Haryana News

[ad_1]


साइबर अपराध प्र​शिक्षण कार्यक्रम में शामिल पुलिस अ​धिकारी व कर्मचारी: पुलिस पीआरओ

अंबाला। तकनीकी विशेषज्ञता को बढ़ाने व साइबर अपराध से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए रविवार को दो दिवसीय साइबर अपराध प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

पुलिस अधिकारियों को साइबर अपराध से संबंधित नई जानकारी देने के लिए साइबर इन्वेस्टिगेटर ईशान सिन्हा ने प्रमुख भूमिका निभाई। सेमिनार में साइबर सैल, साइबर अपराध पुलिस स्टेशन अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर व कुरुक्षेत्र से लगभग 35 पुलिस साइबर एक्सपर्ट कर्मचारियों ने साइबर क्राइम से संबंधित विशेष जानकारियां प्राप्त कर साइबर अपराधियों पर नकेल कसने की विशेष ट्रेनिंग ली है।

यह कार्यक्रम अंबाला मंडल पुलिस महानिरीक्षक शिबास कविराज के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक अंबाला सुरेंद्र सिंह भौरिया के नेतृत्व में हुआ। पुलिस महानिरीक्षक अंबाला मंडल ने बतलाया कि साइबर अपराधी दिनों दिन नए-नए तरीके अपना कर लोगों को ठग रहे हैं।

नई चुनौतियों से निजात पाने के लिए पुलिस कर्मचारियों को विशेष साइबर ट्रेनिंग दी गई है जिससे वह आने वाले समय में साइबर ठगों के हथकंडों पर कड़ा प्रहार कर लोगों को साइबर अपराधियों से सुरक्षित रख सकें। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार के झांसे में न आए। साइबर अपराध से सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है। सतर्क रहे और अपने आस पास के लोगों को भी जागरुक करें।

[ad_2]

Source link

Bhiwani News: तोशाम में सड़क उखाड़ कर अधूरा छोड़ा, आवागमन में हो रही परेशानी Latest Haryana News

Bhiwani News: तोशाम में सड़क उखाड़ कर अधूरा छोड़ा, आवागमन में हो रही परेशानी Latest Haryana News

Ambala News: सेक्टरों में घूमते बेसहारा गोवंश लोगों को कर रहे चोटिलश Latest Haryana News

Ambala News: सेक्टरों में घूमते बेसहारा गोवंश लोगों को कर रहे चोटिलश Latest Haryana News