Ambala News: पश्चिम और झेलम से मोबाइल कोलकाता एक्सप्रेस से बैग चोरी Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी

Trending Videos

अंबाला। ट्रेनों में मोबाइल और बैग चोरी की वारदात बढ़ती जा रही हैं। ऐसी ही तीन चोरी की शिकायतें अलग-अलग राज्यों के जीआरपी थाने से प्राप्त हुई हैं। इन शिकायतों के आधार पर अब कैंट जीआरपी थाने में अज्ञात के खिलाफ तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू की गई हैं ताकि चोरों की धरपकड़ की जा सके।

ये वारदात कैंट स्टेशन के क्षेत्राधिकार के पास हुई थीं। अमृतसर निवासी वैभव खन्ना ट्रेन नंबर 12926 पश्चिम एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे। अंबाला कैंट के पास जब उनकी नींद खुली, तो चार्जिंग पर लगा उनका मोबाइल गायब था। वैभव ने इसकी शिकायत नागपुर जीआरपी में दर्ज कराई थी। ग्वालियर के रहने वाले अनिल चतुर्वेदी अपने परिवार के साथ झेलम एक्सप्रेस के बी-3 कोच में यात्रा कर रहे थे। सोते समय अज्ञात चोरों ने उनके दो महंगे फोन, जिनमें एक आईफोन-16 और दूसरा वीवो का सेट था, चोरी कर लिए। ग्वालियर में जीरो एफआईआर दर्ज कराई थी।

[ad_2]

Source link