Ambala News: पंजैल स्कूल की बदहाली पर बाल कल्याण समिति ने लिया संज्ञान, डीईईओ से मांगी रिपोर्ट Latest Haryana News

[ad_1]

– आज बाल कल्याण समिति की टीम करेगी स्कूल का दौरा, शौचालय पर ताला और पानी की टंकी में मिला था चमगादड़

माई सिटी रिपोर्टर

अंबाला। साहा खंड के पंजैल गांव में स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं व बजीदपुर के सरपंच का दर्द जिला बाल कल्याण समिति तक पहुंच गया है। मामला संज्ञान में आने के बाद जिला बाल कल्याण समिति की चेयरपर्सन रंजीता सचदेवा ने जिला मौलिक शिक्षाधिकारी (डीईईओ) ज्योति सभरवाल को पत्र लिखकर मामले पर रिपोर्ट तलब की है। दूसरी तरफ चेयरपर्सन ने समिति के सदस्य की जिम्मेदारी भी लगाई है, वह बुधवार को स्कूल में पहुंचकर हाल जानेंगे। छात्र-छात्राओं से बात करेंगे।

इसके साथ ही शौचालय व शिक्षकों की कमियों को लेकर जानकारी हासिल करेंगे। इसके साथ ही समिति के सदस्य भी रिपोर्ट तैयार कर चेयरपर्सन को देंगे। इसके बाद विभागीय रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। अमर उजाला ने मंगलवार को पंजैल स्कूल के हालत पर रिपोर्ट प्रकाशित की थी। इसके बाद जिला बाल कल्याण समिति ने इस पर संज्ञान लिया।

शिक्षकों की भी है कमी

पंजैल स्कूल में सोमवार को अमर उजाला को छात्राओं और बजीदपुर के सरपंच विक्रम ने बताया कि स्कूल में कुछ वर्षों से शिक्षकों की भारी कमी है। छात्राओं को गणित व विज्ञान विषय पढ़ाने वाला कोई नहीं है। दो शिक्षक हैं तो उनमें से कई बार एक शिक्षक ही होता है। छात्राओं के शौचालय में पानी का प्रबंध नहीं है। दूसरे शौचालय में पानी का प्रबंध है तो उस पर ताला लटका रहता है। छात्राएं जिस टंकी का पानी पी रही हैं उसे खोला तो उसमें चमगादड़ था। पानी की टंकी में भी काफी गंदगी थी।

राजकीय माध्यमिक स्कूल पंजैल के हालात के बारे में पता चला है। इसको लेकर डीईईओ से रिपोर्ट मांगी है। बुधवार को एक टीम समिति से जांच करने स्कूल में जाएगी।

– रंजीता सचदेवा, चेयरपर्सन, जिला बाल कल्याण समिति

अमर उजाला द्वारा प्रकाशित समाचार।– फोटो : जमुनहा-बहइराच मार्ग पर तुलसीपुर के निकट घने कोहरे के बीच निकलते लोग।

[ad_2]

Source link