Ambala News: पंजाबी समाज एकजुट होने की तैयारी में Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला

Updated Sat, 24 Jan 2026 02:42 AM IST




अंबाला सिटी। नगर निगम में मेयर शैलजा संदीप सचदेवा के कार्यकाल समाप्त होने के बाद आरक्षण प्रक्रिया से हुए बदलाव के चलते पंजाब समाज में रोष पनप रहा है। इसको लेकर वीरवार को पंजाबी समाज के लोगों ने बैठक की।

Trending Videos

बैठक में प्रमुख रूप से मौजूद समाजसेवी पारुल नागपाल ने पंजाबी बिरादरी के राजनीतिक भविष्य पर गहरी चिंता व्यक्त की। पारुल ने कहा कि अंबाला शहर की राजनीति में एक बार फिर सुनियोजित तरीके से पंजाबी बिरादरी की अनदेखी की गई है और उन्हें मुख्यधारा की राजनीति से पीछे धकेला जा रहा है। अंबाला की तरक्की में पंजाबी समाज का हमेशा से बड़ा योगदान रहा है लेकिन जब बात प्रतिनिधित्व और राजनीतिक भागीदारी की आती है, तो इस समाज को केवल वोट बैंक समझकर दरकिनार कर दिया जाता है। इस दौरान पंजाबी बिरादरी के सभी वर्गों, युवाओं और बुजुर्गों से अपील की कि वे अपने मतभेदों को भुलाकर एक मंच पर आएं। संवाद

[ad_2]

Source link