Ambala News: पंचमुखी हनुमान मंदिर से निकाली शोभायात्रा Latest Haryana News

[ad_1]

अंबाला। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर छावनी के दयालबाग स्थित प्राचीन श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों और धार्मिक जयकारों के बीच निकली इस यात्रा में शिव भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। शोभायात्रा का शुभारंभ मंदिर परिसर से हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह शोभायात्रा छावनी के विभिन्न मुख्य मार्गों से होकर गुजरी।

Trending Videos

मंदिर से शुरू होकर यात्रा निकलसन रोड, सदर बाजार, चौड़ा बाजार, सब्जी मंडी और अंबाला-जगाधरी रोड होते हुए वापस मंदिर परिसर में संपन्न हुई। इस दौरान रास्ते में श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में भगवान शिव और अन्य देवी-देवताओं की मनमोहक झाकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। ट्रैक्टर-ट्रालियों में सवार होकर महिलाएं भजन-कीर्तन करती हुई चल रही थीं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके साथ ही श्रद्धालु झूमते-गाते भगवान भोलेनाथ की महिमा का गुणगान कर रहे थे। मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में हर वर्ष इस तरह के आयोजन किए जाते हैं, ताकि समाज में धार्मिक एकता और सद्भाव का संदेश जाए। संवाद

[ad_2]

Source link