Ambala News: नौकरी के बहाने 2.50 लाख हड़पे Latest Haryana News

[ad_1]

साहा। सरकारी नौकरी का झांसा देकर होमगार्ड ने अपने रिश्तेदार के साथ धोखाधड़ी कर ली। मामला साहा थाना क्षेत्र के लाहा माजरी गांव का है। यहां एक दिहाड़ी मजदूर के बेटे को होमगार्ड में भर्ती कराने के नाम पर 2.50 लाख रुपये ठग लिए गए। पुलिस ने एसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

पीड़ित जगदीश लाल ने बताया कि उनका बेटा मनोद बेरोजगार है। मथाना निवासी उनका रिश्तेदार सेवा राम, जो हरियाणा होमगार्ड में सिपाही है, ने मनोद को नौकरी लगवाने का भरोसा दिया और ढाई लाख रुपये की मांग की।

बेटे के भविष्य के लिए पिता ने ब्याज पर पैसे लेकर अगस्त 2025 में एक लाख रुपये गूगल पे के जरिए और नवंबर में डेढ़ लाख रुपये नकद आरोपी को दिए।

[ad_2]

Source link