in

Ambala News: नोटिस के बाद संपत्ति कर के लिए पहुंच रही टीम Latest Haryana News

Ambala News: नोटिस के बाद संपत्ति कर के लिए पहुंच रही टीम Latest Haryana News

[ad_1]


बकाया संप​त्ति कर होने पर कार्रवाई के लिए पहुंची निगम टीम। संवाद

अंबाला सिटी। नगर निगम की टीम बकाया संपत्ति कर के नोटिस देने के बाद संपत्ति को सील करने के लिए पहुंच रही है। बुधवार को टीम संपत्ति कर शाखा प्रभारी विकास कुमार के नेतृत्व में अंबाला-चंडीगढ़ रोड पर पेट्रोल पंप को सील करने के लिए पहुंची।

Trending Videos

संपत्ति कर शाखा प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि पेट्रोल पंप संचालक को बकाया 10 लाख संपत्ति कर का नोटिस दिया गया था। यह कर 2010 से बकाया है। पंप के मैनेजर से बातचीत हुई है। संपत्ति कर में संशोधन के लिए कहा गया है। निगम ने कर संबंधित कागजात ले लिए हैं। बकाया संपत्ति कर भरने के लिए सोमवार तक का समय दिया गया है। उन्होंने बताया कि बकाया संपत्ति कर वाले निजी स्कूल, अस्पताल, होटल, शादी-पैलेस और जिन भी लोगों का कर बकाया है, उन सभी के ऊपर निगम की ओर से कार्रवाई की जाएगी।

जांच करने के लिए लगाए 32 कर्मी

नगर निगम की ओर से घर-घर जाकर संपत्ति कर आईडी को चेक करने के लिए 32 कर्मचारी लगा दिए गए हैं। यह कर्मचारी घर पर आकर आईडी को चेक करेंगे, जिससे कि आईडी में गलती को ठीक किया जा सके। वहीं, पहले किए गए सर्वे में आईडी में कई गलतियां हैं। अब इन गलतियों को सर्वे कर ठीक किया जा रहा है।

[ad_2]

Source link

Gurugram News: ड्यूटी के प्रति लापरवाही जारी, नहीं शुरू हुई बायोमैट्रिक हाजिरी  Latest Haryana News

Gurugram News: ड्यूटी के प्रति लापरवाही जारी, नहीं शुरू हुई बायोमैट्रिक हाजिरी Latest Haryana News

Reliance to double investments in West Bengal by end of decade, says Mukesh Ambani  Business News & Hub

Reliance to double investments in West Bengal by end of decade, says Mukesh Ambani Business News & Hub