Ambala News: नार्दर्न फार्मर्स को मिला श्रेष्ठ एफपीओ का खिताब Latest Haryana News

[ad_1]

नारायणगढ़। कृषि क्षेत्र में नवाचार और किसानों की आय दोगुनी करने के प्रयासों में अंबाला के किसान जुटे हैं। नार्दर्न फार्मर्स मेगा एफपीओ को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (पूसा संस्थान), नई दिल्ली के 122वें स्थापना दिवस पर श्रेष्ठ एफपीओ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, कैबिनेट मंत्री रवींद्र इंद्राज, डॉ. एमएल जाट और डॉ. श्रीनिवास राव ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। संगठन की ओर से निदेशक पुनीत सिंह थिंद, कमल यादव, गुरजिंदर सिंह और नवजोत सिंह ने यह पुरस्कार प्राप्त किया। देशभर से आए कृषि वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों ने एफपीओ के मॉडल की सराहना की। मेगा एफपीओ की एक सहायक कंपनी कनाडा के सस्केचेवान में भी स्थित है। संवाद

श्रेष्ठ एफपीओ का अवार्ड लेते नार्दन फार्मर्स मेगा एफपीओ के पदाधिकारी। स्वयं


Trending Videos

[ad_2]

Source link