[ad_1]
– वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया था ब्लैकमेल
संवाद न्यूज एजेंसी,
मुलाना। क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की को डरा धमकाकर छह तोले सोने के गहने हड़पने के मामले में पुलिस ने आरोपियों से सोने के गहने, नकदी और खरीदी गई बाइक बरामद की है। थाना प्रभारी प्रमोद राणा ने बताया कि सराफ कमल कुमार से भी पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया कि वंश उर्फ वीरू मास्टरमाइंड है।
उसने निरंजन के साथ मिलकर दोनों नाबालिगों को इस वारदात के लिए उकसाया और गहने मंगवाए। वहीं, आरोपियों से सोना खरीदने वाले बराड़ा के दर्शन ज्वेलर्स के संचालक कमल कुमार को गिरफ्तार कर उससे भी सोना बरामद कर लिया गया है। उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ सोमवार को आरोपी वंश उर्फ वीरू निवासी बराड़ा और निरंजन को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। इस मामले में दो नाबालिग आरोपियों को पहले ही बाल सुधारगृह भेजा जा चुका है।
दो लड़कों ने इंस्टाग्राम के जरिए की थी बातचीत
शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 मार्च 2026 को उनके रिश्तेदारी में शादी समारोह था। इसी दौरान उनकी पत्नी ने घर की अलमारी में रखे गहनों की जांच की, तो चार सोने की चूड़ियां, एक किट्टी सेट, कानों की बालियां, एक सोने की अंगूठी और उनकी बेटी की बालियां गायब मिलीं। जांच के दौरान उनकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी ने बताया कि ट्यूशन आते-जाते समय उसकी मुलाकात दो लड़कों से हुई थी। बाद में दोनों ने इंस्टाग्राम के जरिए उससे बातचीत शुरू कर दी। आरोप है कि दोनों युवकों ने लड़की से 2 लाख रुपये की मांग की और रकम न देने पर जान से मारने व उसका वीडियो बनाकर वायरल कर ने की धमकी दी। डरी-सहमी नाबालिगा से आरोपियों ने घर से सोने के गहने मंगवा लिए। इस तरह दोनों युवकों ने करीब 6 तोले सोने के गहने हड़प लिए।
[ad_2]
Source link



