{“_id”:”67ae54af9380550f5601ca02″,”slug”:”shortage-of-lab-technician-in-civil-hospital-report-received-after-two-days-ambala-news-c-36-1-ame1006-137560-2025-02-14″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ambala News: नागरिक अस्पताल में लैब टेक्नीशियन की कमी, दो दिन बाद मिल रही रिपोर्ट”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
हमीरपुर से आए बलबीर सिंह
अंबाला सिटी। नागरिक अस्पताल में लैब टेक्नीशियन की कमी के कारण मरीजों को दो दिनों तक अपनी रिपोर्ट का इंतजार करना पड़ता है। नागरिक अस्पताल में लैब टेक्नीशियन के 20 पद स्वीकृत हैं। इनमें से सिर्फ सात पर ही कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। नागरिक अस्पताल में टेस्ट के लिए सैंपल देने के बाद दोपहर तक रिपोर्ट देने का प्रावधान है। लैब टेक्नीशियन के अभाव में मरीजों को दो बार अस्पताल आना पड़ता है। जिससे उनका समय भी खराब होता है और रिपोर्ट लेने के लिए भी मरीजों की लाइनें लग जाती हैं।
Trending Videos
रोजाना होते हैं दो हजार से अधिक सैंपल
नागरिक अस्पताल की लैब में विभिन्न बीमारियों के लिए रोजाना करीब दो हजार सैंपल लिए जाते हैं। जिसमें सीबीसी, शुगर, पीलिया, बुखार सहित अन्य बीमारियां शामिल हैं। इसमें गर्भवति और बच्चे भी शामिल हैं। इन दिनों सबसे अधिक बुखार के मरीजों के सैंपल लिए जा रहे हैं।
सोमवार को दिया था सैंपल
हरपाल सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी के सैंपल सोमवार को देकर गया था। मंगलवार को आने के बाद भी उसे सैंपल रिपोर्ट नहीं मिली। बुधवार को छुट्टी के कारण लैब बंद थी। अब वह वीरवार को रिपोर्ट लेने आया है।
आंखों की करवाई थी जांच
हमीरपुर से आए बलबीर सिंह ने बताया कि वह अपनी माता की आंखों की जांच रिपोर्ट के लिए खून का सैंपल दिया था। उसने मंगलवार को सुबह ही सैंपल दिए थे। वीरवार को उसे जांच रिपोर्ट मिली है। बलबीर ने कहा कि जांच रिपोर्ट फोन पर अपने आप ही मिलनी चाहिए।
हमारी ओर से लैब टेक्नीशियन के पदों के की जानकारी भेजी गई है। वर्तमान में जो भी कर्मचारी नियुक्त हैं, वे मरीजों को कोई परेशानी नहीं होने देते। सुबह के समय सैंपल देने वाले मरीजों को दोपहर तक ही रिपोर्ट दे दी जाती है।
— डॉ. पूनम चौधरी, पीएमओ अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल।