{“_id”:”69a0c2e9102d633b0e0234f4″,”slug”:”two-buffaloes-stolen-by-breaking-the-lock-of-cattle-shed-in-naggal-ambala-news-c-18-1-knl1014-854832-2026-02-27″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ambala News: नग्गल में पशु बाड़े का ताला तोड़कर दो भैंसें चोरी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 27 Feb 2026 03:32 AM IST
जलबेड़ा। हुमांयुपुर गांव में पशु चोर गिरोह ने एक ही रात में दो घरों के बाड़े के ताले तोड़ गए। चोरों ने चाचा व भतीजे के बाड़ों के ताले तोड़कर वहां बंधी दो भैंसें चोरी कर लीं। पीड़ित किसानों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर पुलिस को तहरीर दी। सुरता सिंह ने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी का काम करता है। बुधवार रात 8 बजे उसने अपनी भैंस को बाड़े में बने कमरे में बांधा और ताला लगाकर अपने घर सोने चला गया। वीरवार सुबह जब वह 4 बजे भैंस को चारा डालने पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। बाड़े के कमरे का ताला टूटा हुआ था व भैंस वहां से गायब थी।