Ambala News: दो साल के बाद मोहल्ले वासियों की शिकायत पर कारखाना सील Latest Haryana News

[ad_1]

अंबाला। रिहायशी क्षेत्र में अवैध निर्माण और व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ मोहल्ला वासियों की लंबी लड़ाई आखिरकार रंग लाई है। आनंद नगर, बोह क्षेत्र के निवासियों को अब राहत मिली है। प्रशासन ने कारखाने को सील कर दिया। अंबाला छावनी की उपमंडल अधिकारी कनिका गोयल ने नगर परिषद की रिपोर्ट पर संज्ञान लिया। इसके बाद क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की थी।

यह थी शिकायत

बोह रोड स्थित आनंद नगर (बी) के निवासी करीब वर्ष 2025 से अनधिकृत कारखाने के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे थे। इस दौरान उन्होंने संतरी से लेकर मंत्री तक गुहार लगाई, लेकिन प्रशासन के ढीले रवैये के चलते कारखाना बंद नहीं हो पाया। स्थानीय निवासी बीके पांडे, अनिल कुमार, किरणजीत कौर, गुरदीप सिंह व प्रताप सिंह बिष्ट आदि ने बताया कि उनके रिहायशी इलाके में रोशन एग्रो के नाम से एक अवैध फैक्ट्री चल रही थी। यहां लोहे की मशीनें बनाने का काम होता था। इस कारण यहां दिनभर अत्यधिक शोर और ध्वनि प्रदूषण बना रहता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस शोर और प्रदूषण से न केवल बच्चों के शारीरिक विकास पर बुरा असर पड़ रहा था, बल्कि बुजुर्ग और बीमार व्यक्ति भी मानसिक रूप से परेशान थे।

रिहायशी क्षेत्र में अवैध निर्माण की शिकायत मिली थी, जो कि जांच के दौरान सही पाई गई। संबंधित व्यक्ति को नोटिस भी दिए गए थे। लेकिन उसने नोटिस का जवाब नहीं दिया। इसलिए उपमंडल अधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को सीलिंग की कार्रवाई की गई। -देवेंद्र नरवाल, कार्यकारी अधिकारी, नप सदर,अंबाला।

अंबाला छावनी के बोह क्षेत्र में स्थित कारखाने पर नगर परिषद द्वारा लगाई गई सील। संवाद– फोटो : 1

[ad_2]

Source link