[ad_1]
{“_id”:”68dd7e86ee6b658012084809″,”slug”:”two-women-stole-a-bag-full-of-cash-ambala-news-c-36-1-sknl1017-150739-2025-10-02″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ambala News: दो महिलाओं ने नकदी भरा बैग किया चोरी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
बराड़ा। मनियारी की दुकान में सामान खरीदते समय दो शातिर महिलाओं ने एक कैरी बैग में नकदी से भरा पर्स चुरा लिया। बराड़ा थाना पुलिस को दी तहरीर में सरकपुर निवासी पिंकी रानी ने बताया कि वह अपनी सास के साथ 1 अक्तूबर को रेलवे स्टेशन के पास मनियारी की दुकान में गए थे। तभी दो अज्ञात महिलाएं भी पीछे खड़े होकर सामान देख रही थी। मौका पाते ही महिलाओं ने कैरी बैग में से पर्स चोरी कर लिया। पर्स में 10 हजार रुपये की नकदी व सोने की चेन थी। यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने अज्ञात महिलाओं पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद

[ad_2]
Source link