Ambala News: दिवाली प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला

Updated Thu, 16 Oct 2025 12:00 AM IST


अंबाला छावनी में कैंटोनमेंट बोर्ड के वात्सल्य स्कूल में बच्चों से जानकारी लेते अजय बवेजा। संवाद



संवाद न्यूज एजेंसी

Trending Videos

अंबाला। कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला के वात्सल्य स्पेशल स्कूल में बुधवार को दिवाली प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों द्वारा बनाए गए सामानों से उनकी प्रतिभा नजर आई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि कैंटोनमेंट बोर्ड के मनोनीत सदस्य एवं पूर्व उपाध्यक्ष अजय बवेजा ने विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित रचनात्मक वस्तुओं की सराहना की। बच्चों द्वारा तैयार किया गया दिवाली का सामान देखकर यह विश्वास करना कठिन है कि यह कार्य विशेष बच्चों ने किया है। यह सभी वस्तुएं अत्यंत आकर्षक हैं। इस तरह की प्रदर्शनी बच्चों की रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।स्कूल पहुंचने पर प्राचार्य एवं विद्यालय स्टाफ ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

[ad_2]

Source link