Ambala News: दिन के साथ रातें भी होने लगीं गर्म Latest Haryana News

[ad_1]


दिन के साथ रातें भी होने लगीं गर्म
– फोटो : दिन के साथ रातें भी होने लगीं गर्म



– 15 और 16 मार्च को मौसम में बदलाव संभावित

Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी,

अंबाला सिटी। मौसम लगातार बदल रहा है। अभी एक दो दिन पहले अचानक सुबह कोहरे ने सभी को हैरान कर दिया था। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण ऐसा हाे रहा है। अब दिन के साथ रातें भी गर्म होनी शुरू हो गई हैं। इसका पता तापमान से चलता है। वीरवार काे अधिकतम तापमान 32.8 तो न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ ने बताया कि राज्य में मौसम आमतौर पर 18 मार्च तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान दो पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। पहला पश्चिमी विक्षोभ जिसके आंशिक प्रभाव से 15 व 16 मार्च को राज्य में आंशिक बादल दिख सकते हैं। हल्की से मध्यम गति से हवा चलना व कहीं कहीं छिटपुट बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। इसके बाद 17 व 18 मार्च को मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 18 मार्च रात्रि को आने की संभावना है। जिसके आंशिक प्रभाव से 19 मार्च से राज्य के मौसम में फिर से बदलाव होने के संभावना है। इस दौरान बीच बीच में हवा में बदलाव आ सकता है। इस बदलाव से दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

[ad_2]

Source link