Ambala News: दमकल कर्मचारियों की दो दिन और बढ़ी हड़ताल Latest Haryana News

[ad_1]

कुरुक्षेत्र। जिले में दमकल विभाग के कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल वीरवार को भी जारी रही। इस दौरान जिले के करीब 65 कर्मचारी हड़ताल पर रहे, जबकि केवल 15 कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात रहे। हालांकि पूरे दिन जिले में कोई बड़ी आग लगने की घटना सामने नहीं आई।

यूनियन के प्रधान मनजीत सिंह ने बताया कि गुरुवार को मंत्री विपुल गोयल से प्रतिनिधिमंडल की वार्ता बेनतीजा रही। इसके बाद संगठन ने हड़ताल को दो दिन और बढ़ाने का फैसला किया है। अब शुक्रवार और शनिवार को भी हड़ताल जारी रहेगी। यूनियन ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कई बार सरकार और उच्च अधिकारियों से आग्रह किया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। विभाग के महानिदेशक से भी बातचीत हुई, पर सकारात्मक नतीजा नहीं निकला। यूनियन ने प्रशासन को हड़ताल की पूर्व सूचना पहले ही दे दी थी।

यूनियन के पदाधिकारी फरीदाबाद में 16 फरवरी को ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले दो अग्निशमन कर्मचारियों को बलिदानी का दर्जा दिलवाने की मांग कर रही है। साथ ही उनकी मुख्य मांगों में कौशल रोजगार निगम को बंद कर वहां कार्यरत कर्मचारियों को विभागीय रोल पर शामिल करना, पांच हजार रुपये भत्ता, छह साल से लंबित पेरोल कर्मचारियों की वेतन वृद्धि, ऑनलाइन ट्रांसफर प्रक्रिया रोकना और 7,500 रुपये वर्दी भत्ता शामिल है। इसके अलावा पेरोल कर्मचारियों को फायर ऑपरेटर पद पर मर्ज करने और बिना शर्त एसीपी लागू करने की मांग भी रखी गई है। हड़ताल के दौरान यूनियन पदाधिकारियों में हाकम सिंह, कुलदीप सिंह, जगमीत सिंह, करनैल सिंह, राकेश कुमार, नरेंद्र कुमार, राज सिंह, सचिन कुमार, बलवान मोर, दीपक, राजिंदर कुमार, परमीट, गुरदीप, भूपेंद्र राज, विनोद कुमार, संजय कुमार, पवन कुमार, रोबिन, तरसेम, गुरमीत, पंकज, राजेश, गुर्नाम, सिंतु, पुषविंदर, सुमित और अभिनव अरोड़ा शामिल रहे।

[ad_2]

Source link