[ad_1]
अंबाला। हिमाचल के त्रिलोकपुर में बाला सुंदरी चैत्र नवरात्र मेले पर विशेष बसों का संचालन होगा। अंबाला जिला प्रशासन ने मेले के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया है। इस संबंध में जिला प्रशासन की ओर से हरियाणा राज्य परिवहन के महाप्रबंधक को प्रबंध करने के निर्देश जारी किए गए हैं। माता बाला सुंदरी का चैत्र नवरात्र मेला, इस वर्ष 19 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चलेगा। नवरात्र के पावन अवसर पर अंबाला और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए त्रिलोकपुर पहुंचते हैं। यात्रियों को आने-जाने में कोई असुविधा न हो, इसके लिए बसों की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। संवाद
[ad_2]
Source link




