[ad_1]
अंबाला सिटी। सैनी आश्रम भवन के पास स्थित एसबीआई के एटीएम बूथ पर ठगों ने एक युवक को झांसे में लेकर खाते से 63,500 रुपये निकाल लिए। शातिर ठगों ने पहले एटीएम मशीन में छेड़छाड़ कर कार्ड को अंदर फंसा दिया और फिर मदद के नाम पर फर्जी मोबाइल नंबर का स्टीकर लगा दिया।
जैसे ही कार्ड फंसने पर स्पाटू रोड निवासी सायरस ने नंबर पर फोन किया तो बातों में उलझाने के बाद दूसरे एटीएम में भेज दिया। लौटने पर युवक को कार्ड तो मिला नहीं, वहीं खाते से भी 63,500 रुपये की राशि निकाल ली। अंबाला सदर थाना पुलिस ने अज्ञात पर धोखाधड़ी की धारा 318(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए।
दो युवकों ने की वारदात : पुलिस को दी तहरीर में स्पाटू रोड निवासी सायरस कोहली ने बताया कि 2 अप्रैल की सुबह जिम के बाद वह सैनी आश्रम के सामने स्थित एटीएम से पैसे निकालने गए थे। जैसे ही उन्होंने कार्ड मशीन में डाला वह भीतर ही फंस गया।
तभी दो अज्ञात युवक ने आकर कार्ड निकालने का नाटक किया। कार्ड निकालने का प्रयास किया तो नहीं निकला। मशीन के पास ही एक मोबाइल नंबर लिखा हुआ था। कार्ड फंसने पर हेल्पलाइन नंबर समझकर फोन लगा दिया। फोन उठाने वाले व्यक्ति ने गुमराह करते हुए कहा कि स्टार और 9 का बटन दबाकर रखो, मशीन रिस्टार्ट हो जाएगी।
जब इससे बात नहीं बनी तो ठग ने उसे धूलकोट रोड स्थित दूसरे एटीएम से सिक्योरिटी गार्ड लाने के बहाने वहां से दूर भेज दिया। जब वापस लौटे तो देखा कि न एटीएम कार्ड था न मोबाइल वह मोबाइल नंबर वाला स्टिकर। घर पहुंचकर देखा कि माता एकता कोहली का मोबाइल पर खाते से 10-10 हजार रुपये की किस्तों में 63,500 रुपये निकल गए थे।
[ad_2]
Source link




