बराड़ा। संत मोहन सिंह खालसा लबाना गर्ल्स कॉलेज में डिजिटल युग में आधुनिक पुस्तकालय सेवाओं पर एक दिवसीय कार्यशाला हुई। पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. सीमा सैनी द्वारा आयोजित इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्राओं और स्टाफ को नवीनतम ई-संसाधनों से परिचित कराना था। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. दलजीत कौर ने डिजिटल पुस्तकालय को शैक्षणिक और शोध कार्यों के लिए मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि इन सेवाओं का लाभ उठाकर छात्राएं सफलता की नई ऊंचाइयों को छू सकती हैं। कार्यशाला के दौरान डॉ. सीमा सैनी ने एनडीएलआई, बेव, ओपेक, एनपीटेल और शोधगंगा जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। इस कार्यक्रम में कॉलेज के समस्त स्टाफ सदस्य सहित छात्राओं ने भाग लिया।

संत मोहन सिंह खालसा लबाना गर्ल्स कॉलेज में कार्यशाला मे ंउपस्थित स्टाफ व छात्राएं। कॉलेज– फोटो : 1