[ad_1]
{“_id”:”699a0f1ad0298159f80022af”,”slug”:”accused-of-theft-in-train-sent-to-jail-ambala-news-c-36-1-amb1001-158653-2026-02-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ambala News: ट्रेन में चोरी के आरोपी को भेजा जेल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
फॉलोअप
मथुरा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर अंबाला लाई थी आरपीएफ
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। आरपीएफ की टीम की ओर से पकड़े गए वांछित चोर पश्विम बंगाल निवासी मो. अकबर को शनिवार रेलवे की विशेष अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने आरपीएफ के दस्तावेज देखने के बाद आरोपी को सेंट्रल जेल छोड़ने के आदेश जारी कर दिए। एक दिन के रिमांड के दौरान आरोपी ने अन्य दो साथियों की जानकारी दी है। अब उनकी धरपकड़ के लिए टीम का गठन किया गया है जोकि जल्द यूपी सहित अन्य ठिकानों पर दबिश देगी।
आरोपी के खिलाफ वर्ष 2018 में चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी ने दो साथियों के साथ मिलकर 4 नवंबर 2018 को ट्रेन नंबर 14033 जम्मू मेल से 16 डिब्बे चोरी किए थे। इनमें एलईडी व अन्य सामान था। चोरी हुए सामान की कीमत लगभग 2.65 लाख रुपये आंकी गई थी। इस मामले में मो. अकबर फरार चल रहा था और 15 नवंबर 2022 को रेलवे मजिस्ट्रेट ने भगोड़ा घोषित कर दिया था। आरोपी को मथुरा जेल से 18 फरवरी को प्रोडक्शन वारंट पर अंबाला लाया गया था। इस मामले में सफरुद्दीन और नौशाद खान भी शामिल थे।
[ad_2]
Source link


