Ambala News: टांगरी बांध की सड़क से जुड़ेंगे सेक्टर 32-34 Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी,

Trending Videos

अंबाला। टांगरी बांध से हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सेक्टर 32-34 को आपस में जोड़ने के लिए सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इस सड़क के निर्माण कार्य का निरीक्षण वीरवार को कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने किया। उन्होंने रोड का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि रोड बनाने के कार्य को तेजी से पूरा किया जाए ताकि लोगों को टांगरी बांध रोड से सेक्टरों तक और फिर सेक्टरों से होते हुए जीटी रोड तक सीधा जुड़ाव मिल सके। उन्होंने निरीक्षण के दौरान सड़क के स्तर एवं अन्य पहलुओं को बारीकी से जांचा और खासकर बरसात के दिनों में पानी निकासी व्यवस्था पर अधिकारियों से चर्चा की।

विज ने अपने आवास पर विभिन्न विकास कार्यों को लेकर नगर परिषद, पीडब्ल्यूडी, पब्लिक हेल्थ, पुलिस विभाग के अधिकारियों की बैठक करते हुए दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने गांधी मैदान में साइकिल ट्रैक को जल्द प्रारंभ करने, सुभाष पार्क में फूड कोर्ट अलॉट करने, बैंक स्क्वेयर, बाजारों व कॉलोनियों में स्ट्रीट लाइट्स, बहुउद्देशीय लेवल पार्किंग व अन्य विकास कार्यों पर चर्चा की। इस अवसर पर नगर परिषद के ईओ रविंद्र कुहाड़, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन रितेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link