[ad_1]
अंबाला। ट्रेन में अकेले सफर करने वाली महिलाएं चोरों और झपटमारों के निशाने पर हैं। जीआरपी थाने में दर्ज हो रहे मामलों से इसका खुलासा हुआ है। पिछले तीन दिनों ऐसे ही मामलों ने ट्रेनों की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। जहां पीड़ित महिलाओं का इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है, वहीं चोर और झपटमार भी आरपीएफ और जीआरपी की गिरफ्त से बाहर हैं जबकि ऐसे मामलों में जीआरपी ने मामला दर्ज कर लिया है।
गंगा-सतलुज एक्सप्रेस में चोरी
गया बिहार निवासी 52 वर्षीय ऊषा कुमार ने बताया कि 12 सितंबर को वो ट्रेन नंबर 13307 गंगा-सतलुज एक्सप्रेस में सफर कर रही थी। उसकी सीट एसी कोच में थी। जब ट्रेन मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो किसी अज्ञात ने उसका पर्स चोरी कर लिया। पर्स में दो मोबाइल, 40 हजार रुपये की नकदी, दवाई, घर की चाबियां व अन्य सामान था।
गोल्डन टेंपल में छीनाझपटी
मुज्जफरनगर निवासी रवीना ने बताया कि 19 सितंबर को वो गोल्डन टेंपल मेल के जनरल कोच में सफर कर रही थी और उसे व्यास जाना था। जब ट्रेन अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर कुछ देर रुकने के बाद चलने लगी तो एक अज्ञात व्यक्ति ने उसका पर्स झपटकर भाग गया। पर्स में एटीम कार्ड, पांच हजार नकद, मोबाइल फोन व अन्य सामान था।
नेताजी एक्सप्रेस में छीना पर्स
मनिपुर निवासी एम प्रेमिला ने बताया कि वो ट्रेन नंबर 12311 नेताजी एक्सप्रेस में हावड़ा से चंडीगढ़ तक सफर कर रही थी। ट्रेन रात 2 बजे अंबाला कैंट स्टेशन पहुंची थी तो वो चाय लेने के लिए दरवाजे पर खड़ी हो गई। इस दौरान पर्स उसके हाथ में था, तभी एक व्यक्ति आया और अचानक झपटा मारकर पर्स छीन लिया और भाग गया। पर्स में 30 हजार रुपये नकद, एक मोबाइल फोन व आधार कार्ड था।
[ad_2]
Source link

