Ambala News: झपटमारों के डर से उतारे आभूषण, पर्स से ही हो गए चोरी Latest Haryana News

[ad_1]

– सोमवार को लगने वाले बाजार में भीड़ का फायदा उठाकर की वारदात

Trending Videos

– संवाद न्यूज एजेंसी

अंबाला। कैंट में सोमवार को लगने वाले बाजार में झपटमार सक्रिय हो गए हैं। हिमाचल के सोलन से खरीदारी करने के लिए अंबाला आई महिला ने झपटमारों के डर से आभूषण उतारकर अपने बड़े पर्स के भीतर छोटे पर्स में डालकर रख लिए थे। दो घंटे के बाद बाजार से लौटने लगीं तो छोटा पर्स ही गायब था। पर्स में रखा सोने का मंगलसूत्र, दो अंगूठी, चांदी की चैन व पांच हजार रुपये की नकदी, एटीएम गायब थे। अंबाला कैंट थाना पुलिन ने सोलन निवासी रश्मि की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

भीड़ के बीच हुई वारदात

रश्मि ने बताया कि 12 जनवरी को वह अपने परिवार के साथ सोमवार को लगने वाले बाजार में आई थीं। देवर व पति गाड़ी के पास खड़े हो गए थे और वह बच्चों के संग बाजार के भीतर चली गई थी। अलग-अलग काउंटर पर जाकर खरीदारी करते हुए शाम 4 बजे बाहर निकले थे। इतने में पैसे निकालने के लिए बड़ा पर्स खोल कर चेक किया तो उसमें से मेरा छोटा पर्स नहीं मिला। झपटमारी के डर से आभूषण उतारकर पर्स में रखे थे लेकिन वो भी गायब थे। खरीदारी करते हुए अचानक भीड़ के बीच वारदात हुई। उन्होंने बताया कि एक अन्य महिला के साथ इसी तरह की वारदात हुई थी। अंबाला कैंट थाना प्रभारी सुरेंद्र का कहना है कि स्थानीय दुकानदारों से पूछताछ के अलावा इलाके के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।

[ad_2]

Source link