Ambala News: जेजेपी की रैली से लौट रहे युवकों की पलटी कार Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला

Updated Tue, 09 Dec 2025 12:03 AM IST


हादसे के दौरान क्षतिग्रस्त कार। संवाद



साहा। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के स्थापना दिवस की रैली से लौट रहे तीन युवकों की कार रविवार को साहा-शाहबाद रोड पर दिनारपुर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से तीनों युवकों को क्षतिग्रस्त कार से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उन्हें मामूली चोटें आई हैं, लेकिन वे खतरे से बाहर हैं। बताया जाता है कि तीनों युवक तंदवाल गांव के निवासी हैं। हादसे के बाद डायल 112 भी माैके पर पहुंच गई थी। इसके बाद युवक सुरक्षित रूप से अपने घरों को लौट गए।

Trending Videos

[ad_2]

Source link