Ambala News: जर्मन शेफर्ड ने महिला को तीन जगह काटा Latest Haryana News

[ad_1]


अंबाला सिटी के मोती नगर में पालतू कुत्ते के महिला की टांग को काटा: संवाद



संवाद न्यूज एजेंसी


अंबाला सिटी। मोती नगर में पैदल अपने पति के साथ जा रही महिला पर जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने हमला कर दिया। इस हमले के समय पति पीछे चल रहे थे। इतने में वह पत्थर व डंडे से कुत्ते को खदेड़ पाते कि वो महिला गीता वर्मा की टांग पर तीन जगह काट गया।

शोर मचने के बाद कुत्ते का मालिक भी मौके पर पहुंचा। उस समय महिला व उसके पति ने कुत्ते के मालिक का जमकर विरोध किया और कहा कि पहले भी कुत्ता कई बार हमला कर चुका है। महिला को पति राजीव वर्मा उपचार के लिए अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उन्हें एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया।

[ad_2]

Source link