Ambala News: जन्मदिन मनाने गया परिवार, मकान से आभूषण ले गए चोर Latest Haryana News

[ad_1]

– चोरों ने कलाल माजरी इलाके में की वारदात

Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

अंबाला सिटी। कलाल माजरी इलाके में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। वारदात के समय परिवार दूसरे मकान में जन्मदिन मनाने गया था। अगली सुबह परिवार लौटा तो घर के तीनों फ्लोर पर ताले टूटे हुए थे। अंबाला सिटी थाना पुलिस ने पीड़ित मकान मालिक श्याम लाल की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

खेड़ा चौक स्थित कलाल माजरी निवासी श्याम लाल ने बताया कि उनका एक मकान मनमोहन नगर में भी है, उसमें सैनी ट्रेडिंग कंपनी भी है। करीब एक महीने पहले ही वह मनमोहन नगर शिफ्ट हुए थे लेकिन अक्सर कलाल माजरी वाले घर भी रहने आते हैं। 12 मार्च को बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए पूरा परिवार दोपहर 2 बजे मनमोहन नगर गया था। रात को मां की ज्योत जगाने के लिए कलाल माजरी वाले घर आए थे। उस समय घर के सभी ताले सुरक्षित थे। ज्योत जगाने के बाद वह ताला लगाकर वापस चले गए। शुक्रवार सुबह 7:15 बजे वापस लौटे तो मुख्य गेट खोलते ही उनके होश उड़ गए। लाखों रुपये के आभूषण व नकदी गायब थी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

[ad_2]

Source link