Ambala News: जनगणना-2027 के प्राथमिक चरण में होगा मकान सूचीकरण का काम Latest Haryana News

[ad_1]

अंबाला। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने आगामी जनगणना-2027 के लिए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण का कार्य शुरू होने जा रहा है। इससे पूर्व 16 से 30 अप्रैल तक स्वगणना अभियान चलाया जाएगा, जो राष्ट्र सेवा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।


Trending Videos

डीसी ने फील्ड ट्रेनर्स को निर्देश दिए कि वे प्रगणकों और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण के दौरान स्वगणना के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन se.census.gov.in पोर्टल के माध्यम से अपना विवरण स्वयं दर्ज कर सकते हैं। जीएमएन कॉलेज में चल रहा शिविर : जीएमएन कॉलेज में आगामी डिजिटल जनगणना-2026 को लेकर चल रहे विशेष प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन प्रगणकों और सुपरवाइजरों को बारीकियां सिखाई गईं। इस शिविर में मास्टर ट्रेनर्स ने बताया कि इस बार जनगणना की प्रक्रिया पूरी तरह से पेपरलेस होगी। प्रशिक्षण के दौरान मोबाइल एप और पोर्टल के प्रभावी उपयोग पर जोर दिया गया।

[ad_2]

Source link