Ambala News: छावनी रेलवे स्टेशन के बाहर श्रमिक से झपटे 4500 रुपये Latest Haryana News

[ad_1]




अंबाला। शहजादपुर से भाई को स्टेशन पर छोड़ने आए श्रमिक के साथ छीनाझपटी हो गई। तीन युवकों ने श्रमिक ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने शहजादपुर के ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले जय राम कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। जय राम कुमार ने बताया कि 13 नवंबर को वह अपने भाई शिवा को छोड़ने के लिए अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर आया था। उसे ट्रेन में बैठाकर वह रेलवे स्टेशन से बाहर आकर ढाबे पर खाने गया था। जब खाना खाकर वह घर जाने के लिए पुल के नीचे आया तो यहां तीन युवकों ने उसके साथ धक्का-मुक्की करते हुए उसकी जेब से 4500 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने मदद के लिए शोर भी मचाया, लेकिन किसी ने भी उसकी मदद नहीं की और आरोपी मौके से भाग गए।

Trending Videos

[ad_2]

Source link