Ambala News: चार दिन से खिल रही धूप, ठंड से मिली राहत Latest Haryana News

[ad_1]

– 23 डिग्री पर पहुंचा अधिकतम तापमान, 25 से बारिश के आसार

संवाद न्यूज एजेंसी

अंबाला सिटी। लगातार चार दिन से धूप खिलने से ठंड कम हो गई है और तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंगलवार को भी सुबह से शाम तक धूप खिली। अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बीते 17 जनवरी से ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। यह तापमान 20 डिग्री से ऊपर ही दर्ज किया जा रहा है। मंगलवार शाम को 3 बजे के बाद हल्के बादल छा गए।

21 को होगी बूंदाबांदी

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 25 जनवरी तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान लगातार तीन पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य के मौसम में बदलाव रहने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य में 21 जनवरी को आंशिक बादल छाने व उत्तरी व दक्षिणी जिलों में कुछ एक स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना है। एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 22 से 24 जनवरी को राज्य में कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश के आसार हैं, लेकिन 24 जनवरी रात्रि से एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के आने की भी संभावना बन रही है। जिससे 25 जनवरी से राज्य में ज्यादातर स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं।


लगातार बढ़ रहा तापमान

तिथि अधिकतम न्यूनतम (डिग्री में)

15 जनवरी 14.6 5.0

16 जनवरी 14.0 5.8

17 जनवरी 20.2 5.8

18 जनवरी 22.8 6.8

19 जनवरी 23.5 7.8

20 जनवरी 23.0 8.8

[ad_2]

Source link