{“_id”:”697d20f2311c1ef25e0a54a7″,”slug”:”accused-of-stealing-car-tires-arrested-ambala-news-c-18-1-knl1014-835702-2026-01-31″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ambala News: गाड़ी के टायर चुराने का आरोपी काबू”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 31 Jan 2026 02:51 AM IST
मुलाना। सिरसगढ़ से टाटा एजेंसी से गाड़ी के टायर रिम व स्टेपनी चोरी करने के मामले में पुलिस ने थाना छप्पर के जगधौली गांव निवासी छमिंद्र कुमार को काबू कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को एक दिन का रिमांड लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ चोरी के अन्य मामले भी दर्ज है। इस मामले में यूपी के सरसावा कुतुबपुर गांव निवासी साजिद की तहरीर पर 18 दिसंबर को थाना मुलाना में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। आरोप था कि 16 दिसंबर को अज्ञात आरोपी ने टाटा एजेंसी दोसड़का मुलाना सिरसगढ़ से उसकी गाड़ी के टायर रिम व स्टैपनी चोरी कर लिया था। संवाद