[ad_1]
अंबाला। अंबाला कैंट में 12 मई 2025 को कोल्ड ड्रिंक डिस्ट्रीब्यूटर निर्मल विहार निवासी 49 वर्षीय संजीव त्रेहन से हुई लूटपाट की गुत्थी सीआईए-2 की टीम ने आखिरकार सुलझा ली है। 9 माह के बाद टीम ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया और एक नाबालिग को सरंक्षण में लिया है।
पूछताछ में आरोपी राहुल ने कबूला है कि उसने अपनी बाइक 60 हजार रुपये में गिरवी रखी हुई थी, उसे छुड़वाने के लिए रुपयों की जरूरत थी, इसलिए दोस्तों के साथ मिलकर जल्द रुपये कमाने के लिए यह रास्ता अपनाया था। पुलिस ने 21 जनवरी को तीनों युवकों को काबू किया था।
पकड़े गए युवकों की पहचान अंबाला कैंट के बीडी फ्लोर मिल के पीछे सिमरन विहार निवासी अभिषेक उर्फ तोही, शालीमार बाग निवासी राहुल, कुंज विहार निवासी दीपक के रूप में हुई है। शुक्रवार कोर्ट में पेश करने के बाद तीनों आरोपियों को एक दिन के रिमांड के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में सीआईए-2 के प्रभारी अनिल, एएसआई नवीन राणा, वेद प्रकाश व हेड कांस्टेबल संदीप कुमार शामिल थे।
लूट के बाद एक आरोपी रुपये लेकर भागा, उसकी तलाश जारी, एक जेल में बंद : सीआईए-2 के एएसआई नवीन यादव ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने कबूला है कि वह बाइक पर चार लोग थे। दो युवकों ने पहले रेकी की थी। वारदात को अंजाम देने के बाद दीपू व शुभम दो आरोपियों में से कोई एक चार लाख रुपये की नकदी लेकर भाग गया था। पूछताछ में पता चला है कि शुभम पहले से ही 307 के मामले में सेंट्रल जेल में बंद है। दीपू अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर चल रहा है। दोनों आरोपियों से नकदी की बरामदगी की जाएगी।
[ad_2]
Source link



