[ad_1]
अंबाला। हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अंबाला के बुजुर्गों को बड़ी सौगात दी है। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि पात्र बुजुर्गों को ट्रेन के जरिए नि:शुल्क तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी, इसके लिए हरियाणा सरकार और आईआरसीटीसी के बीच समझौता हुआ है।
योजना के तहत 26 मार्च को अंबाला छावनी से अयोध्या के लिए विशेष ट्रेन रवाना होगी। इसे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरी झंडी दिखाएंगे। 1.80 लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले 60 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग 22 मार्च शाम 5 बजे तक सरल पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। यात्रा के दौरान भोजन, ठहरने और स्थानीय बसों का खर्च सरकार वहन करेगी। ट्रेन में श्रद्धालुओं के लिए 10 विशेष कोच लगाए जाएंगे।
[ad_2]
Source link


