Ambala News: कैंट रेलवे स्टेशन पर मिलेगी ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन Latest Haryana News

[ad_1]


अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर लगने वाली ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम)। संवाद

अंबाला। पांच साल बाद अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन यानी एटीवीएम की सुविधा मिलेगी। इस सुविधा का सीधा फायदा जनरल श्रेणी के यात्रियों को होगा। उन्हें अब लंबी लाइनों में लगने की जरूरत नहीं होगी। एटीवीएम से चंद सेकेंड में ही टिकट बन जाएगा।

Trending Videos

अंबाला मंडल के पास पांच एटीवीएम पहुंच गई हैं जोकि जल्द ही अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर स्थापित कर दी जाएंगी। इन मशीनों को ऐसी जगह पर लगाया जाएगा, जिससे कि जनरल टिकट यात्रियों को यह आसानी से नजर आ सके। इसमें तीन मशीनों को यूटीएस काउंटर के नजदीक लगाया जाएगा। वहीं दो मशीनों को रेलवे स्टेशन के मुख्यद्वार यानी की पूछताछ केंद्र के नजदीक लगाया जाएगा।

मशीनों की जानकारी देने के लिए वाणिज्य विभाग के कर्मचारी भी तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा पूर्व सेवानिवृत सैनिक को भी इसकी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। वहीं उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से भी यात्रियों को मशीनों के संबंध में लगातार जानकारी दी जाएगी।

बढ़ रही जनरल श्रेणी के यात्रियों की संख्या

उत्तर रेलवे अंबाला मंडल का सबसे बड़ा और प्रमुख अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन हरियाणा सहित पंजाब, हिमाचल, यूपी, बिहार, राजस्थान सहित उत्तराखंड से जुड़ा हुआ है। यहां रोजाना 20 से 25 हजार जनरल टिकट बनते हैं। इससे रेलवे को रोजाना 10 से 12 लाख रुपये के राजस्व की प्राप्ति होती है। वहीं त्योहार के दिनों में तो जनरल श्रेणी के यात्रियों की संख्या 50 हजार के पार हो जाती है और राजस्व भी 35 से 40 लाख तक पहुंच जाता है। ऐसे में एटीवीएम की सुविधा यात्रियों के लिए एक विशेष सौगात बनेगी।

चंद सेकेंड में निकलेगा टिकट

ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) से टिकट लेने का तरीका : इस स्टेशन से टिकट लेना है, उसे चुनें। जिस ट्रेन से सफर करना है, उसकी श्रेणी चुनें। नकद, स्मार्ट कार्ड या यूपीआई से टिकट का भुगतान करते ही टिकट प्रिंट होकर मशीन से बाहर आ जाएगा। एटीवीएम से अनारक्षित और प्लेटफार्म टिकट दोनों खरीदे जा सकते हैं। दैनिक यात्री एटीवीएम पर अपने महीने और तिमाही टिकटों को रिन्यू करा सकते हैं।

एटीवीएम से टिकट खरीदने के लिए आर-वॉलेट का इस्तेमाल करने पर बोनस मिलता है। एटीवीएम से टिकट लेने के लिए रिचार्ज किया गया स्मार्ट कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है। एटीवीएम से टिकट लेने के बाद उसका किराया एटीवीएम कार्ड से ही कटता है। एटीवीएम से टिकट लेने के लिए क्यूआर कोड-यूपीआई आधारित भुगतान सुविधा का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

वर्जन

पांच मशीनें अंबाला मंडल को मिली हैं जोकि जल्द ही अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर स्थापित कर दी जाएंगी। इन मशीनों के लगने से जनरल श्रेणी के यात्रियों को काफी फायदा होगा और उन्हें लंबी लाइनों से छुटकारा मिल जाएगा। मशीनें लगने के बाद यात्रियों को जागरूक भी किया जाएगा।

नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।

[ad_2]

Source link