Ambala News: किराना दुकान से पांच हजार की चोरी करने वाले को भेजा जेल Latest Haryana News

[ad_1]

अंबाला। कुम्हार मंडी में किराना दुकान से पांच हजार रुपये की चोरी करने के मामले में पुलिस ने चेन मंडी निवासी दीपक को काबू कर लिया। आरोपी दीपक को वीरवार कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पीड़ित महिला का आरोप था कि 12 फरवरी को कुम्हार मंडी स्थित करियाना दुकान से आरोपी दीपक ने 5 हजार रुपये की चोरी कर ली थी। संवाद

Trending Videos

बाइक चोरी के मामले में दूसरे आरोपी को भेजा जेल

जलबेड़ा। नग्गल के दौदपुर गांव से 25 जून को बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ओर आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी की पहचान पटियाला अनाजमंडी निवासी गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। शुक्रवार कोर्ट में पेश कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले में दौदपुर गांव निवासी दरबारा सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 जून को उनके गांव से ही आरोपी ने बाइक चोरी की थी। पूछताछ में आरोपी गुरप्रीत का नाम सामने आया था। संवाद

[ad_2]

Source link