{“_id”:”69d2c9e62173d0b6a90d11d5″,”slug”:”thieves-stole-15-sheep-in-a-car-ambala-news-c-36-1-sknl1017-161009-2026-04-06″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ambala News: कार में 15 भेड़ें ठूंसकर ले गए चोर”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
मुलाना के सालेहपुर गांव में भेंड़ चुराते हुए नकाबपोश चोर सीसीटीवी में हुआ कैद: सोशल मीडिया
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos
मुलाना। साहलेपुर गांव में चोर रिट्ज कार की पिछली सीट व डिग्गी में 15 भेड़ें लादकर ले गये। यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।
शनिवार की रात करीब तीन नकाबपोश चोर कार में सवार होकर आए और बाड़े में घुसकर एक-एक कर भेड़ों को कार की पिछली सीटों और डिग्गी में ठूंस लिया। इन भेड़ों की बाजार में कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है।
रविवार सुबह बाड़ा खाली देखकर पशु पालक के होश उड़ गए। ग्रामीणों ने मुलाना थाने में शिकायत दी। साहलेपुर निवासी पीड़ित सतीश कुमार व उनके भतीजे मुकेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत मेंं बताया कि शनिवार को रोजाना की तरह उन्होंने अपने घर के बाड़े में भेड़ें बांध रखी थी। रात करीब 1 बजकर 40 मिनट पर आए चोरों ने 15 भेड़ें चोरी कर लीं। अलीपुर गांव निवासी मनीष कुमार ने बताया कि कुछ समय पहले उनके गांव में भी इसी तरह की चोरी हुई थी।