[ad_1]
मुलाना। अलीपुर गांव में आपसी रंजिश के चलते ट्रैक्टर चालक ने मामचंद (49) को दो कार कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल माम चंद के भतीजे का आरोप है कि आपसी विवाद के चलते गांव के ही एक व्यक्ति पर जानबूझकर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। आरोपी ने जान लेने की नीयत से ट्रैक्टर को दोबारा बैक करके उसके ऊपर से गुजारा। गंभीर रूप से घायल मामचंद अंबाला के मोहड़ी स्थित आदेश अस्पताल में उपचाराधीन है। मुलाना थाना पुलिस ने ट्रैक्टर चालक सोनू पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। एएसआई सुशील कुमार ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
मिट्टी की दिहाड़ी पूछने गए थे चाचा
घायल के भतीजे अलीपुर गांव निवासी जोनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके चाचा मामचंद (49) मंगलवार रात गांव में ही बबली पर मिट्टी की दिहाड़ी पूछने के लिए गए थे। जब वह काफी देर तक नहीं लौटे तो उन्हें हादसे की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर चाचा ने बताया कि गांव के ही सोनू ने उन पर जानबूझकर ट्रैक्टर चढ़ाया है। आरोप लगाया कि ट्रैक्टर से चाचा को कुचला और फिर यह देखने के लिए कि वह जिंदा है या मर गया, ट्रैक्टर को दोबारा बैक करके उनके ऊपर चढ़ा दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ट्रैक्टर सहित मौके से भाग गया। परिजनों की मदद से चाचा को मुलाना एमएमयू अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां से उन्हें एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
[ad_2]
Source link




