Ambala News: कांवला गांव से लापता किशोरी का नहीं लगा सुराग Latest Haryana News

[ad_1]

अंबाला। कांवला गांव से लापता हुई दिव्या(7) का 16 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस की टीमें भाखड़ा नहर में तलाश करते हुए दिल्ली तक पहुंच गई है। दिल्ली पुलिस व वहां के गोताखोरों से भी संपर्क किया जा रहा है। अंबाला सिटी के सेक्टर-9 थाना प्रभारी सुनीता ढाका का कहना है कि दिव्या काफी पटली थी।

Trending Videos

गोताखोरों का कहना है कि अक्सर कम वजन वालों के शव नहर में भी गिरे पेड़ों के बीच फंस जाते हैं या फिर नहर के जगह-जगह लगे गेट के नीचे से गुजर जाते हैं। ऐसे में शवों का पता लगने में करीब एक माह तक का समय लग जाता है। उनकी तरफ से रिश्तेदारों व आसपास के अलावा सोशल मीडिया के जरिये भी संपर्क किया जा रहा है। बता दें कि 30 जनवरी को इस्माइलाबाद के ढल्ला माजरा गांव के पास कांवला गांव निवासी मीना देवी यानी दिव्या की मां का शव नहर से बरामद हुआ। एक दिन पहले बेटे का शव मिला था। अंबाला के रविदास मोहल्ले कांवला निवासी मीना देवी 23 जनवरी को अपने बेटे छह वर्षीय एकम व सात वर्षीय बेटी दिव्या के साथ घर से लापता हो गई थीं। परिजन उसकी तलाश भी कर रहे थे और अंबाला पुलिस में गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई थी। संवाद

[ad_2]

Source link