Ambala News: कथा-कीर्तन समागम में संगत ने टेका माथा Latest Haryana News

[ad_1]




अंबाला। श्री गुरु हरकृष्ण साहिब जी की चरण स्पर्श धरती गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में बुधवार को कीर्तन समागम का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में भारी संख्या में संगत ने शिरकत कर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। समागम के दौरान रागी जत्थों ने अपनी मधुर वाणी और इलाही बाणी के कीर्तन से उपस्थित संगतों को निहाल किया। विद्वान कथावाचकों ने गुरु इतिहास पर प्रकाश डालते हुए संगतों को गुरु के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर पूरा माहौल वाहेगुरु के सिमरन से भक्तिमय हो गया। गुरुद्वारा साहिब के प्रबंधकों ने बताया कि समागम को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। संगतों ने पवित्र सरोवर में स्नान करने के बाद गुरु चरणों में शीश नवाया और देश-दुनिया की सुख-समृद्धि की कामना की। समागम की समाप्ति के उपरांत गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। संवाद


Trending Videos

[ad_2]

Source link