Ambala News: कचरे से मुक्त होंगे जल स्रोत, मुहिम का शुभारंभ Latest Haryana News

[ad_1]

अंबाला सिटी। धार्मिक अपशिष्ट के वैज्ञानिक और विधिपूर्ण निस्तारण के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है।


Trending Videos

रविवार को श्रीकाली माता मंदिर प्रांगण में आयोजित बैठक में पंडित पंकज शर्मा ने कहा कि नदियों और पेड़ों के नीचे पूजन सामग्री फेंकने से न केवल पर्यावरण दूषित होता है, बल्कि आस्था का अनादर भी होता है। इस मुहिम के तहत मंदिरों और घरों से निकलने वाले खंडित चित्रों, मूर्तियों और जीर्ण ग्रंथों को एकत्र करने के लिए एक समिति बनाई गई है। मंदिर के अध्यक्ष विनय भोला ने बताया कि पुजारियों के माध्यम से जनता को जागरूक किया जाएगा। संवाद

[ad_2]

Source link