Ambala News: ओपन चैंपियनशिप में जुड़वा बहनों ने झटके पदक Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला

Updated Tue, 16 Dec 2025 12:06 AM IST


अंबाला कैंट की जुड़वा बहनें प्रभकीरत, प्रभसीरत व एक अन्य छात्र चित्रांश जीते हुए पदक दिखाते हुए



अंबाला। सोनीपत में आयोजित हुई द्वितीय हरियाणा एथलेक्टिस ओपन चैंपियनशिप में अंबाला के तीन बच्चों ने पदक हासिल किए हैं। प्रतियोगिता 13 से 14 दिसंबर तक आयोजित हुई थी। इसमें अंबाला जिम्नास्टिक व एथलेक्टिस के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, एक कांस्य व दो रजत पदक जीता। अंबाला कैंट बीडी फ्लोर मिल के पीछे प्रभसीरत कौर ने 50 मीटर में कांस्य पदक, 80 मीटर में स्वर्ण पदक हासिल किया और उसकी जुड़वा बहन प्रभकीरत कौर ने 80 मीटर में रजत पदक हासिल किया। दोनों जुड़वा बहनें अंबाला कैंट के बीडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पहली कक्षा की छात्राएं है। इसके अलावा अंबाला कैंट के सत्संग विहार निवासी चित्रांश धीमान ने 80 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया। चित्रांश लॉर्ड कृष्णा स्कूल में दूसरी कक्षा का छात्र है। तीनों बच्चे अंबाला कैंट के वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम में जिम्नास्टिक व एथलेक्टिस का प्रशिक्षण लेते हैं। संवाद

अंबाला कैंट की जुड़वा बहनें प्रभकीरत, प्रभसीरत व एक अन्य छात्र चित्रांश जीते हुए पदक दिखाते हुए

अंबाला कैंट की जुड़वा बहनें प्रभकीरत, प्रभसीरत व एक अन्य छात्र चित्रांश जीते हुए पदक दिखाते हुए

Trending Videos

[ad_2]

Source link